बस्ती। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत और खेलो इंडिया द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में अस्मिता लीग के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र और विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रान्तीय परिषद सदस्य जगदीश प्रसाद शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिकाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में सृष्टि यादव ने प्रथम, अदिता ने द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंशिका चौहान प्रथम, तनुश्री गौतम द्वितीय और रोशनी गौड़ तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में अक्षिता प्रथम, सपना द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अनुराग यादव ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कार्यक्रम खास है क्योंकि इसमें बालिकाओं और महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार, कोच दीप पटेल, विकास, शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र, डी.पी. यादव, परवेज आलम, आशुतोष पाण्डेय, सुशील कुमार और मो. आरिफ का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment