बस्ती। कांग्रेस के आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये वृद्धि करने के सरकार के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की।
महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश की जनता, विशेषकर घरेलू महिलाएँ पहले से ही महंगाई से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार ने उनके ऊपर और बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले दावा किया था कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के युद्ध का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है, लेकिन अब बिना जनता की मजबूरी को समझे घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बढ़ाकर मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कांग्रेस नेता ने यह भी आशंका जताई कि सरकार कभी भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर सकती है, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई घटाने का वादा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार में गरीबों के लिए जीना मुश्किल हो गया है।
महेंद्र श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सब्सिडी या टैक्स में कटौती करके जनता को राहत प्रदान करे। उनका कहना था कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई से जीना और भी मुश्किल हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment