बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और श्रीमंत शंकर देव की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा ने 100 गाँवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘राम जी का पेड़ा’ बनाने हेतु 1-1 लाख रुपये की मदद की पहली किस्त वितरित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के सैनिक फार्म के बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरूजी भी मौजूद रहे। हजारों महिलाओं ने गुरु जी और मनीष मिश्रा का जय श्री राम के नारे लगाकर स्वागत किया।
मनीष मिश्रा ने कहा कि इस पहल से कई घरों में खुशियां आएंगी और लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की घोषणा भी की – अप्रैल में 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने और मई में वीर सावरकर सेवाश्रम की शुरुआत, जिसमें बस्ती के लोगों के लिए केवल 1 रुपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसीस और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जी. डी. मिश्रा, आलोक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment