बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर आगामी 15 मार्च को लखनऊ के पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की तैयारी की जा रही है।
इसी क्रम में बस्ती जनपद से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में बसपा नेता डा. सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।
जनसंपर्क के दौरान लोगों को बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों और पार्टी के उद्देश्यों से भी अवगत कराया जा रहा है।
डा. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि कांशीराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि खझौला, परसाजाफर, कड़र, रसूलपुर, ओडवारा, सिसवा, देवरिया माफी, मुजहना, बोदवल और मुण्डेरवा बाजार सहित बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं, ताकि बस्ती से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना सकें।
इस दौरान अभिनव सिंह, अंजनी पाण्डेय, ई. राजेश प्रताप सिंह, प्रद्युम्न सिंह, भाष्कर पाण्डेय, विकास, विवेक सिंह, शिवम कुमार, सुभाष यादव और मो. जावेद सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment