<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 8, 2026

बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जिले में विशेष कार्यक्रम


बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला महिला चिकित्सालय परिसर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र थे। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा एवं अंकुर वर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सजीव प्रसारित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बेटियों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए पांच बालिकाओं को लैपटॉप और 10 मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग, वाटर बॉक्स, टिफिन और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत 25 नवजात बालिकाओं को किट प्रदान की गई।
अतिथियों ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान कर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के अशोक सिंह, वीना सिंह, सपना सिंह, साधना अग्रहरि और प्रतिभा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages