<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 27, 2026

सावडीह गांव में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत थाना गौर क्षेत्र के ग्राम सावडीह में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में थाना गौर की साइबर टीम, जिसमें उपनिरीक्षक रेवती रमन यादव व महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा शामिल रहीं, ने गांव में उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

अभियान के दौरान लोगों को फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन लॉटरी स्कैम जैसे मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न दें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।

पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in⁠ के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त थाना का सीयूजी नंबर 9454403111 साझा करते हुए आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

अभियान के माध्यम से लोगों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages