<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 27, 2026

कप्तानगंज पुलिस ने 920 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कप्तानगंज की पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 920 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को लगभग 14:30 बजे ग्राम सरैया मिश्र से नगर बाजार मुख्य सड़क की ओर आने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बलवन्त पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह, थाना नगर बाजार, जनपद बस्ती, उम्र करीब 21 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 920 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages