वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सम्राट अशोक का भारतीय इतिहास और संस्कृति में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा का त्याग कर ‘धम्म’ यानी नैतिकता का मार्ग अपनाया और बौद्ध धर्म के प्रसार के साथ-साथ अहिंसा, जनकल्याण एवं धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि अशोक द्वारा बनवाए गए शिलालेख, स्तूप और अशोक स्तंभ आज भी भारतीय विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं और हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, संजय गौतम, मो. सलीम, आर.डी. निषाद, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में विशाल साम्राज्य को एकता के सूत्र में बांधकर भारत को राजनीतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनाया। उन्होंने बौद्ध धर्म को राजकीय संरक्षण देकर उसे विश्व स्तर पर स्थापित किया तथा अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को इसके प्रचार-प्रसार के लिए श्रीलंका भेजा।
वक्ताओं ने बताया कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में चिकित्सालय, सराय, सड़कों का निर्माण, वृक्षारोपण और यहां तक कि पशुओं के लिए भी अस्पतालों की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष समाज को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, डॉ. आर.डी. गोस्वामी, अरविन्द यादव, राम प्रकाश सुमन, नित्याराम चौधरी, घनश्याम यादव, अनिल निषाद, विजय विक्रम आर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी, मधुबन यादव, कुलदीप मौर्य, अकबर अली, मुरलीधर पाण्डेय, विश्वम्भर चौधरी, भोला पाण्डेय, मो. युनूस आलम, गौरीशंकर यादव, सुशील यादव, मो. अहमद सज्जू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment