<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 14, 2026

कप्तानगंज मण्डल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग शुरू सात सत्रों में मिलेगा वैचारिक, संगठनात्मक व डिजिटल प्रशिक्षण


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को कप्तानगंज मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से चार सत्र शनिवार को सम्पन्न हुए, जबकि शेष तीन सत्र रविवार को आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण वर्ग स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है और सभी सत्रों का संचालन आधुनिक डिजिटल माध्यम से पीपीटी के जरिए किया जा रहा है। प्रतिभागी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, जलपान एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भाजपा आईटी सेल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कराया गया।
उद्घाटन सत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र गौड़ ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में पूर्व विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने “अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन” विषय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के व्यावहारिक गुर बताए। चौथे सत्र में पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने “सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआई के उपयोग” विषय पर डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता, सामाजिक व्यवहार और संवाद क्षमता में वृद्धि होती है। इससे संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर वर्ग प्रभारी सुनील सिंह, प्रमोद चौधरी गिल्लम, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, श्रुति कुमार अग्रहरी, रवि तिवारी, शशि कपूर पटेल, विनोद चौधरी, अंकुर मिश्र, अनीता अग्रहरी, शिव बहादुर मौर्य, मनोज ओझा, राम नयन, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages