<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 14, 2026

अयोध्या में चैत्र नवरात्र और रामनवमी मेला 19 मार्च से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी मुख्य अतिथि


लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या में चौत्र नवरात्र और रामनवमी मेले का शुभारंभ 19 मार्च से होने जा रहा है। इसी दिन श्रीराम मंदिर में विधि-विधान के साथ श्रीराम यंत्र की स्थापना भी की जाएगी। इस भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में देश-विदेश से पांच हजार से अधिक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
- एक घंटा पहले खुलेंगे राम मंदिर के कपाट
समारोह को देखते हुए 19 मार्च को राम मंदिर को सामान्य समय से एक घंटा पहले सुबह 6 बजे खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालु दर्शन कर सकें। यह पहला अवसर होगा जब किसी वीआईपी कार्यक्रम के दौरान भी श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था लगभग सुचारु रूप से जारी रहेगी। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार राष्ट्रपति के मंदिर परिसर में रहने के दौरान ही थोड़ी देर के लिए दर्शन रोके जाएंगे। फिलहाल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दर्शन प्रतिबंधित रखने का प्रस्ताव है, हालांकि अंतिम निर्णय कार्यक्रम के दिन लिया जाएगा।
- 20 मार्च से बदलेगा दर्शन का समय
चौत्र प्रतिपदा से राम मंदिर के दर्शन समय में भी बदलाव किया जाएगा। 20 मार्च से श्रद्धालु सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।
- देश-दुनिया में होगा सीधा प्रसारण
19 मार्च को होने वाले श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम और 27 मार्च को रामजन्मोत्सव व सूर्य तिलक के आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे देश और दुनिया भर के श्रद्धालु घर बैठे इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बन सकेंगे।

https://www.facebook.com/share/v/1Jo3mEx7ym/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages