भोपाल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार से अपने संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के गुना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज प्रात: 10:40 बजे डाइट भवन, बजरंगगढ़ (गुना) में जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याएँ सुनेंगे और इसके बाद दोपहर 01:20 बजे जलसा गार्डन गुना में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।
इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 03:00 बजे कोंतर आगमन पश्चात प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण तथा कोंटर (श्यामपुर) में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सिंधिया शाम 05:00 बजे आरी, उमरी गाँव में आयोजित कार्यक्रम में ‘समृद्ध ग्राम’ की शुभारंभ करेंगे एवं आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया कार्यक्रम में बमोरी विधानसभा क्षेत्र के लिए एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की 10 सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम पश्चात केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शाम 06:30 बजे से कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेगें एवं बैठक पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अगले दिन 15 मार्च को प्रात: 10:25 म्याना स्थित पंचायत विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र और प्रात: 10:55 बजे सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11:15 बजे से म्याना के हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। शिविर पश्चात केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 02:00 बजे चंदेरी जिला अशोकनगर के लिये प्रस्थान करेगे। शाम 07:15 बजे गुना जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सिंधिया गुना रेलवे स्टेशन और सकतपुर में अमृत योजना के अंतर्गत बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण एवं लोकार्पण करेंगे एवं कार्यक्रमों और जनसभाओं में भी सहभागिता करेंगे।
प्रवास के अंतिम दिन 16 मार्च को सुबह 11:40 बजे से केंद्रीय मंत्री सिंधिया फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एडीडीआई) का दौरा करेंगे और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12:30 बजे जिला शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment