<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

जनपद में गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद में गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त आवक एवं उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने पास उपलब्ध गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेण्डर भण्डारित करने से बचें। गैस समाप्त होने पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि० का आईवीआरएस बुकिंग नम्बर 7718012345, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि० का आईवीआरएस बुकिंग नम्बर 8454955555 तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि० का आईवीआरएस बुकिंग नम्बर 9222201122 / 9493602222 है। पहली बुकिंग के बाद नगरीय क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के बाद ही दूसरी ऑनलाइन बुकिंग ऑयल कंपनियों द्वारा निर्धारित की गई है।

जनपद में आईओसीएल के विक्रय अधिकारी सन्तोष सोनी (मो० 9451122933), बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह (मो० 8093680119) तथा एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी आकाश कुशवाहा (मो० 9794771177) हैं, जिनसे ऑनलाइन बुकिंग, ओटीपी अथवा अन्य समस्याओं के संबंध में संपर्क कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को जनपद में 10,242 गैस सिलेण्डर वितरण हेतु प्राप्त हुए, जिनका लाभार्थियों में वितरण कराया गया। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के बॉटलिंग प्लांट बंद होने के कारण 16 मार्च 2026 को इन दोनों कंपनियों की गैस एजेंसियों पर रिफिल सिलेण्डरों की आवक नहीं होगी, जिससे वितरण कार्य प्रभावित रहेगा। जबकि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि० द्वारा लगभग 2,736 गैस सिलेण्डरों की आवक संभावित है, जिससे वितरण कार्य जारी रहेगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस एजेंसियों पर सिलेण्डर लेकर किसी भी दशा में न आएं। भरे हुए सिलेण्डर को स्वयं ले जाते समय किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उसकी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी। इसलिए गैस बुकिंग कराकर हॉकर के माध्यम से होम डिलीवरी ही प्राप्त करें।

जनपद में गैस वितरण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 05542-247128 है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अफवाहों से बचें और गैस बुकिंग कर होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages