<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

968 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, नगद, मोबाइल व बाइक बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 968 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री के नगद रुपये, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह मय हमराह टीम द्वारा 08 मार्च 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम अहिरौला थाना सोनहा जनपद बस्ती स्थित रामलौट चौधरी के सागौन के बाग के पास से अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा पुत्र टिकोरी शर्मा निवासी ग्राम धौरहरा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 28 पुड़िया अवैध गांजा (कुल 100 ग्राम) बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना सोनहा पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने ग्राम कड़सरा स्थित आम-महुआ के बाग (थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर) से अवैध गांजा बेचते हुए दूसरे अभियुक्त मो. टुन्ना पुत्र मो. शाहिद निवासी लोहिया नगर थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती को 09 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।

मो. टुन्ना के पास से 162 पुड़िया अवैध गांजा (कुल 868 ग्राम), बिक्री के नगद रुपये, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages