<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद न्यायालय बस्ती में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश बस्ती श्री शमसुल हक ने की।

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के लिए चिन्हित कर नियत किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण हो सके। साथ ही सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की गई।

नोडल अधिकारी श्रीमती जेबा मजीद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती श्री राज बाबू ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम विवाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, विद्युत एवं जलकर विवाद, वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित विवाद, राजस्व वाद तथा अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी रूधौली मनोज प्रकाश, उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सतेन्द्र भूषण तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन, तहसीलदार सदर, तहसीलदार हर्रैया, तहसीलदार भानपुर, तहसीलदार रूधौली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शमसुल हक ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर जिला जज प्रथम सहित समस्त न्यायिक अधिकारी तथा सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages