<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी 11 मार्च को करेंगी महिला जनसुनवाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। मा० सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी की अध्यक्षता में 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विकासखंड खलीलाबाद के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकती हैं तथा उनका समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मा० सदस्या द्वारा ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर, विकासखंड नाथनगर, जनपद संत कबीर नगर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages