<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष की जाय कार्रवाई - एकता सिंह


बस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। सदस्य एकता सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और पीड़ित महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 08 मामला आया। इसमें मालती देवी, संजना शुक्ला, नीतू सिंह, यशोदा देवी, सोना देवी, गुंजा निषाद, खुशी सिंह तथा मकदूम है। कार्यक्रम में सुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, एसएचओ महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, जिला समन्वयक सचिन कसौधन, एडीओ समाज कल्याण एसएन चौधरी, सीडीपीओ बलराम सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की शान्ति देवी, किरन तथा रमा यादव, साधना अग्रहरि सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages