<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित


बस्ती। विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली और युवा विकास समिति, बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “राइट्स, जस्टिस, एक्शन – फॉर ऑल विमेन एंड गर्ल्स” थीम पर चल रहे 15 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत नौवें दिन बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, चितरगडिया में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं के अधिकार, समानता और न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में संतोष, आँचल और कल्पना को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि जूनियर वर्ग में रजत पटेल, आंचल और शिवांगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में सोनू, अभिषेक, प्रतीक, शुभम, सृष्टि, मानवी, प्रतिभा, रोली, सौम्या, लक्ष्मी, काजल, रूबी, प्रिंस, प्रेम, रितिका और अनन्या को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम पूरन चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
स्कंद चौरसिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करती हैं। उन्होंने छात्रों को महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
माधुरी ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर संजय चौधरी, प्रवीण कुमार, अजीत चौधरी, गोविंद कुमार राव, अभिषेक, अंशिका, पूजा चौधरी, खुशबू चौधरी, गुंजन यादव और चाँदनी खातून सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages