वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन पुणे से 10 मार्च से 31 मार्च 2026 तक तथा गोरखपुर से 11 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक कुल 22 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
01415 पुणे-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 10 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोण्डा होते हुए बस्ती से दोपहर 14:00 बजे छूटकर गोरखपुर शाम 16:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 01416 गोरखपुर-पुणे होली विशेष ट्रेन 11 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती से 19:15 बजे, गोण्डा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कार्ड लाइन होते हुए तीसरे दिन पुणे 03:15 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment