<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 9, 2026

महिला थाना प्रभारी डा0 शालिनी ने दो बिछड़े परिवारों को कराया एकजुट

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन साथ-साथ– टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत अलग-अलग रह रहे दो पति-पत्नी को समझा-बुझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा० शालिनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर पति-पत्नी के दो जोड़ों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाया। इनमें प्रमिला पत्नी संदीप निवासी मझारी थाना सोनहा जनपद बस्ती तथा इंद्रावती पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी छपिया मंझरिया थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती शामिल हैं।

बताया गया कि विभिन्न कारणों से दोनों दंपतियों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वे कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे और एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

महिला थाना प्रभारी डा० शालिनी सिंह ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाते हुए आपसी संवाद और रिश्तों के महत्व के बारे में बताया। उनके प्रयास और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया और दंपतियों को राज़ी-खुशी एक साथ विदा किया गया। महिला थाना पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages