<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 23, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण


बस्ती। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को क्रमवार सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध समाधान किया जाए।
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने भी मामलों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी शत्रुधन पाठक ने बताया कि कुल 61 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 20, पुलिस के 14, विकास के 9, चकबन्दी विभाग के 7 तथा अन्य के 11 मामले शामिल रहे।
कार्यक्रम में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, अधीक्षण अभियंता जलनिगम योगेंद्र प्रसाद, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages