बस्ती। सिटी पब्लिक स्कूल, गणेशपुर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से लेखन प्रतियोगिता एवं गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अनुसार प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया शुक्ला, डायरेक्टर अमित शुक्ला तथा प्रबंधक उदय शंकर शुक्ला ने विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों को सभी विषयों में बेहतर ज्ञान प्रदान करने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक रूप से भी दक्ष बनाया जाता है, ताकि वे भविष्य में देश के सुयोग्य नागरिक बन सकें।
लेखन प्रतियोगिता में एलकेजी व यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने गणित ओलंपियाड में शानदार उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में करण, वीर, नैना, अफजल, सैफुद्दीन, शिवांश, श्रेया, खुशी, मनीषा, विपिन, प्रिंस, आर्यन, आकांक्षा, आराध्या सहित अन्य छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

No comments:
Post a Comment