<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

अजमेर में मिला गोरखपुर का गुमशुदा किशोर, गुलरिहा पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा


गोरखपुर। थाना गुलरिहा पुलिस ने करीब दो वर्ष से लापता 17 वर्षीय किशोर को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, 03 सितंबर 2024 को एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के गुम होने की सूचना थाना गुलरिहा में दी थी। इस संबंध में थाना गुलरिहा पर मु0अ0सं0 826/24, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई थी।
कुछ दिन पूर्व गुमशुदा किशोर की मां और उसके भाई के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आ रही थी, लेकिन कॉल करने वाला कोई बात नहीं कर रहा था। संदेह होने पर विवेचक ने सर्विलांस की मदद से नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो राजस्थान के अजमेर में मिली। जांच में पता चला कि उक्त नंबर का इस्तेमाल गुमशुदा किशोर ही कर रहा था।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोर को सकुशल बरामद कर लिया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल कुमार और कांस्टेबल रामप्रसाद पुरी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages