<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

छपरा-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 5 जुलाई को चलेगी, गोरखपुर-बस्ती होकर करेगी सफर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 05071 छपरा-दिल्ली वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन एकल यात्रा के लिए 5 जुलाई 2026 (रविवार) को करने का निर्णय लिया है।

यह विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा एकमा, सीवान, थावे, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

निर्धारित समयानुसार ट्रेन गोरखपुर से शाम 7:25 बजे, खलीलाबाद से 8:05 बजे तथा बस्ती से रात 8:47 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 एसएलआरडी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 7 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच शामिल होंगे। यह विशेष ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए संचालित की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages