वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेल कर्मचारियों के पाल्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 6 से 8 जुलाई, 2026 तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से रेलवे प्रेक्षागृह एवं रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में आयोजित होंगी।
प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग—8 से 12 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 19 वर्ष से अधिक (रेल कर्मचारियों के पति/पत्नी एवं बच्चों सहित) के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को नृत्य तथा संगीत (गायन एवं वादन), 7 जुलाई को कविता पाठ, ड्राइंग एवं निबंध लेखन तथा 8 जुलाई को एकल अभिनय (मोनो एक्टिंग), मिमिक्री, स्किट और मैजिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुश्री स्मृति दत्ता (9794840634), सुश्री मीरा सिकदर (9140061395) तथा मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक श्री पराग प्रसाद (9794840665) से संपर्क किया जा सकता है।
प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में उपयोग होने वाले वाद्य यंत्र, प्रॉप्स, कागज, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक सामग्री स्वयं साथ लानी होगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment