वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) के नवीन परिसर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन में नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता का समावेश ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से युक्त यह नया परिसर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा समर्पण, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सुशासन का उद्देश्य आमजन को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए प्रशासनिक तंत्र का निरंतर सशक्त और दक्ष होना आवश्यक है।

No comments:
Post a Comment