<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

आधार ऐप से ईमेल अपडेट की सुविधा हुई मुफ्त, केंद्र जाने की नहीं होगी जरूरत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार धारकों को बड़ी सुविधा देते हुए आधार ऐप के माध्यम से ईमेल आईडी अपडेट करने की सेवा निःशुल्क उपलब्ध करा दी है। अब ईमेल अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूआईडीएआई के अनुसार यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले छह माह तक आधार ऐप पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। सेवा शुरू होने के मात्र दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से अधिक लोगों ने अपनी ईमेल आईडी सफलतापूर्वक अपडेट कर ली है।

प्राधिकरण ने बताया कि नया आधार ऐप लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने ऐप के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर तथा लगभग 10 लाख लोगों ने अपना पता भी अपडेट किया है।

यूआईडीएआई ने बताया कि नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे नागरिक घर बैठे ही आधार से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages