<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

सोलर पीवी इंस्टॉलेशन प्रशिक्षण सम्पन्न, 98 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय, महरीपुर के सभागार में शुक्रवार को कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर कोर्स के नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री सुमन सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।

महाविद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के अध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेक्टर स्किल काउंसिल और आरईसी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। महाविद्यालय में नौ दिनों तक प्रशिक्षण देने के बाद प्रतिभागियों की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में सफल होने वाले प्रशिक्षार्थियों को सरकारी प्रमाण-पत्र के साथ विभाग की ओर से 3,500 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन जॉब सेक्टर स्किल काउंसिल के मैनेजर महावीर सिंह तथा आरईसी लिमिटेड की ओर से प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समय-समय पर मॉनिटरिंग भी की गई।

समापन समारोह में 98 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इनमें अंकिता सिंह, ऋतिका, शालिनी, रेनू, दिव्या, रीतिका दूबे, अंकिता शर्मा, लल्लू बाबा, अंजलिका, दिव्या सिंह, शिवांगी सिंह, शिव्वी सिंह, सुनीता, खुशबू, बिंदू, रागिनी, सरिता सहित अन्य प्रशिक्षार्थी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages