<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 27, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 201/2026 धारा 64(1), 351(3), 316(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. शहजाद उर्फ सहजादे पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमुनिया बाग चकसा हुसैना, थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को मगहर बाईपास तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

विदित हो कि वादिनी द्वारा 26 मार्च 2026 को कोतवाली खलीलाबाद में अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages