<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 1, 2026

सोनहा पुलिस ने 22 शीशी देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 01 मार्च 2026 को समय लगभग 11:15 बजे रामनगर कठौतिया क्षेत्र से एक अभियुक्त को 22 शीशी बन्टी बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोनहा में मु0अ0संख्या 41/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश मिश्रा पुत्र सत्यनारायण मिश्रा निवासी रामनगर कठौतिया, जनपद बस्ती, उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages