<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 15, 2026

थाना महुली में आयोजित समाधान दिवस पर सुनी गईं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना महुली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा व थानाध्यक्ष महुली द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

समाधान दिवस के दौरान पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार धनघटा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए तथा आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

तहसीलदार धनघटा एवं थानाध्यक्ष महुली ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर स्पष्ट आख्या अंकित कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, जिससे समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान हल्का लेखपाल सहित थाना परिसर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages