वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, रौता चौराहा बस्ती में कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रदर्शनी में प्राथमिक, जूनियर एवं वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित आकर्षक प्रतिरूप प्रस्तुत किए।
प्राथमिक वर्ग में अथर्व समूह ने ‘एकता की मूर्ति’, आराध्या समूह ने ‘ताजमहल’, एकता समूह ने ‘सांची स्तूप’, एकांश समूह ने ‘विक्टोरिया स्मारक’ तथा तारिहा समूह ने ‘बड़ा इमामबाड़ा’ का प्रतिरूप प्रस्तुत किया।
जूनियर वर्ग में आराध्या श्रीवास्तव समूह ने ‘भारत की विरासत’, सिद्धि श्रीवास्तव समूह ने ‘सिंधु घाटी सभ्यता’, एक समूह ने ‘संसद भवन’, शिखा समूह ने ‘गुरुकुल एवं विश्वभारती विश्वविद्यालय’, कुणाल पांडेय समूह ने ‘जनजातीय समुदाय’ तथा सतीश कुमार समूह ने ‘भारत के विभिन्न मंदिर’ विषय पर प्रतिरूप प्रदर्शित किए।
वरिष्ठ वर्ग में काव्या समूह ने ‘जगन्नाथ मंदिर’, पीयूष समूह ने ‘रानी की वाव’, ओजस समूह ने ‘पंच प्रयाग’, जया समूह ने ‘नालंदा विश्वविद्यालय’, आकांक्षा समूह ने ‘वर्मन कला’, शगुन समूह ने ‘भारत की कढ़ाई कला’, दर्शिका समूह ने ‘शंकराचार्य मठ’ तथा दिशा समूह ने ‘हम्पी स्मारक’ का प्रतिरूप बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में भारतीय कला, संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जानने और संजोने की भावना विकसित होती है। विद्यालय के निदेशक श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतिरूप निर्माण में सौम्या तिवारी, अंशिका जायसवाल, बुशरा करामत, शिवांगी त्रिपाठी आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment