<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 15, 2026

महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर सेहुआ व राजघाट शिव मंदिरों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना बेलहरकला क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर सेहुआ एवं शिव मंदिर राजघाट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा, शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages