<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 15, 2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना लालगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0-20/2026 धारा 137(2), 87 थाना लालगंज जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त अनस खान पुत्र रजी खान निवासी मकान संख्या 3/103 बकरमंडी (बड़ी ईदगाह के पास), थाना बंजरिया जनपद कानपुर नगर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय, जनपद बस्ती के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages