बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती के आम सभा के सदस्यों की बैठक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए क्लब के महामंत्री महेन्द्र तिवारी ने बताया कि बैठक में पत्रकार कल्याण कोष बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
महामंत्री ने बताया कि पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 19 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह परीक्षण प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डा० वी०के० वर्मा के नेतृत्व में संपन्न होगा।
प्रेस क्लब बस्ती के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं तथा आम सभा की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment