बस्ती। विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की सिंचाई से संबंधित समस्याओं, नहरों की सफाई, टेल तक पानी पहुँचाने तथा विभागीय समन्वय से कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि खेतों तक समय पर पानी पहुँच सके। साथ ही, जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सिंचाई कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग पर भी जोर दिया गया।
संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और सिंचाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सदर मो. सलीम, पीडी राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-गोण्डा, सहायक अभियंता सरयू नहर खण्ड-4 सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment