<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

होली पर आनन्द विहार–लौकहा बाजार के बीच विशेष ट्रेन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन 04014/04013 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस (वाया गोरखपुर) होली विशेष गाड़ी का संचालन 08 फेरों के लिए करेगा। यह गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 27 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 28 फरवरी से 07 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

04014 विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 15ः40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर होते हुए दूसरे दिन 20ः15 बजे लौकहा बाजार पहुँचेगी। वापसी में 04013 लौकहा बाजार से 21ः30 बजे चलकर गोरखपुर होते हुए तीसरे दिन 03ः40 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुँचेगी।

इस गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित, शयनयान, साधारण द्वितीय श्रेणी एवं एसएलआर कोच शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages