<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

बाँदीकुई स्टेशन पर किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का दो मिनट अतिरिक्त ठहराव

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15715/15716 किशनगंज-अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस का प्रयोगिक आधार पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल स्थित बाँदीकुई स्टेशन पर प्रदान किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस बाँदीकुई स्टेशन पर 17:06 बजे पहुँचेगी और 17:08 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस बाँदीकुई स्टेशन पर 15:32 बजे पहुँचेगी तथा 15:34 बजे रवाना होगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि यह अतिरिक्त ठहराव यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए प्रयोगिक तौर पर दिया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages