वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 32/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम निवासी ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को 16 फरवरी 2026 को लगभग 2 बजे गोदमवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया गया कि 14 फरवरी 2026 को थाना मुण्डेरवा क्षेत्र की एक पीड़िता ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि संदीप कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुण्डेरवा में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक जावेद खान द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment