<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए 16 फरवरी 2026 को बैठक आयोजित की गई।

बैठक जनपद न्यायाधीश शमसुल हक़ के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा आहूत की गई। इस दौरान पराविधिक स्वयं सेवकों को शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित मेगा शिविर में जिले के समस्त सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।

अधिकारियों ने पराविधिक स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाएं, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages