<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

मेंहदावल बाईपास पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मेंहदावल बाईपास पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चलाया गया। प्रभारी यातायात परमहंस के नेतृत्व में मेंहदावल बाईपास पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित तरीके से खड़े किए गए वाहन तथा अवैध वाहन स्टैंड के कारण उत्पन्न अवरोधों को हटवाया गया। पुलिस टीम ने संबंधित लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

इस अवसर पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा ओवरस्पीड से बचने की सलाह दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages