बस्ती। गुरूवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ ही आगामी 16 फरवरी को सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के बेवा चौराहे से कन्या इण्टर तक राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ 9 किलोमीटर की यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि इस यात्रा में बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। तैयारी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल, प्रांतीय सचिव पतिराम आजाद, जिला महासचिव चंद्रभान कन्नौजिया आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर लगातार संघर्षरत है।
बैठक का उद्देश्य केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आईना दिखाना है। बैठक में मुख्य रूप से मिथिलेश भारती, शेषपाल चौधरी, राम सजन सूर्यबंशी, राम अदालत, वीरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment