<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 12, 2026

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कालरशिप पर जोर


बस्ती। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने बताया कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लगातार 10 वर्ष तक जुड़े रहने पर 70,000 और 12 वर्ष तक जुड़े रहने पर 1,00,000 रुपये का स्कालरशिप दिया जाता है।
प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की रीढ़ होती है। अगर रीढ़ मजबूत है तो पूरा देश मजबूती से खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में कुछ खूबियाँ हैं, लेकिन कुछ कमियाँ भी हैं, जैसे केवल किताबों को याद करना और वास्तविक ज्ञान का अभाव। उन्होंने जोर दिया कि हमें व्यावहारिक ज्ञान, क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत है। इस दिशा में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल पूरी लगन से कार्यरत है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages