<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 11, 2026

महानगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में महानगर के सभी 10 मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित जी को याद किया। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


संगोष्ठी का आयोजन बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीवी चौरसिया उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गीता नगर मंडल, हनुमंत नगर, हुमायूं पुर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद नगर, दीवान बाजार, जटेपुर, रुस्तमपुर, कृष्णा नगर, दुर्गा बाड़ी व लच्छीपुर के सभी मंडलों में महानगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण व मंडल अध्यक्षगण कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर देश की सेवा की और अपने जीवन में विचारधारा के प्रति कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्रभक्ति है।

विशिष्ट अतिथि चिरंजीवी चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू और महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने भी पंडित जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने और अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प व्यक्त किया।

संगोष्ठी का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages