<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 11, 2026

एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

बस्ती। उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार विकास खण्ड बहादुरपुर में मेनस्ट्रीमिंग के अंतर्गत एचआईवी/एड्स जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी, बस्ती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और उपचार सेवाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन अम्बुज कुमार यादव ने एचआईवी/एड्स संक्रमण के कारण, फैलाव, बचाव के उपाय, समय पर जांच और उपचार की महत्वता के साथ-साथ सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशा बहु, ब्लॉक स्तरीय सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन बैचों में रामनगर, रुधौली और बहादुरपुर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रत्येक बैच में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी और अन्य अधिकारियों ने बताया कि सही जानकारी, नियमित जांच और परामर्श से एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव है। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला क्षय रोग अस्पताल के टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव, डीपीसी मोहम्मद सईद, मोहम्मद सऊद, मोहम्मद अफजल, शिव शंकर, ग्रामीण विकास सेवा समिति के मोहम्मद अशरफ, सानू गुप्ता, सुभेन्द्र पाठक और रमाकांत की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages