<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 7, 2026

लक्ष्मी आरोरा बनीं ह्यूमन सेफ लाइफ फाउडेशन की जिलाध्यक्ष


बस्ती। स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सक्रिय सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउडेशन की जिला शाखा की बैठक रंजीत चौराहा स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने विगत सत्र मे आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षात्मक जानकारी दी। उन्होने कहा विगत सत्र में सीपीआर, महिलाओं मे होने वाले कैंसर, रक्तदान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के सफल आयोजन किये गये।
आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुये ‘‘आत्महत्या क्यों’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद आत्महत्या को लेकर बहंस छिड़ी और प्रशासनिक स्तर पर भी इसको लेकर गंभीरता देखने को मिली। फाउण्डेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने नवीन सत्र के लिये समाजसेवी महिला लक्ष्मी अरोरा को जिलाध्यक्ष व संध्या दिक्षित को जिला सचिव नामित किया। साथ ही निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर शपथग्रहण समारोह आयोजित करें। संरक्षक डा. एलके पाण्डेय, मयंक श्रीवास्तव, राजेश कुमार ओझा, डा. वाहिद सिद्धीकी, डा. रीता पाण्डेय आदि ने अपने विचार रखे। बैठक मे रणविजय सिंह, मयंक श्रीवास्तव, कंचन शाह, रत्नेद्र पाण्डेय, नितेश श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages