<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 7, 2026

आंदोलन की चेतावनी पर कोतवाली में बैठाये गये मेधा पार्टी नेता रूद्र


बस्ती। यूजीसी वापसी एवं विवादित फिल्म घूसखोर पंडित पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आंदोलन एवं पुतला दहन की चेतावनी देने के मामले में छात्र नेता आदर्श पाण्डेय रूद्र को पुलिस ने शनिवार को बस्ती कोतवाली में सुरक्षा घेरे में ले लिया।
दोपहर बाद कोतवाली से निकले मेधा नेता आदर्श पाण्डेय ने पुलिस अभिरक्षा में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को मांगो से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि यूजीसी रेगुलेशन एक्ट लागू करने के कारण युनिवर्सिटी कैम्पस में द्वेषपूर्ण वातावरण खत्म करने के लिए वापसी अति आवश्यक है। जो नियम लागू किया गया है वह  एक तरफा सामान्य वर्ग को अपराधी घोषित करने की मंशा की ओर अग्रसर हो रहा है, एवं पंडत घुसखोर फिल्म के नाम से स्पष्ट हो रहा है कि ब्राह्मण समाज के प्रति घृणित वातावरण का श्रृजन हो रहा है। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने एवं यूजीसी रेगुलेशन वापसी की मांग की गई है।
ज्ञापन में चेतावनी देते हुये कहा की यदि इन मामलों पर कार्यवाही नहीं हुई तो मेधा पार्टी मजबूरी में समाज के कल्याण और सम्मान के लिए आन्दोलन को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages