<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

45 वर्षीय महिला अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ घर छोड़ गई, थाने में गिड़गिड़ाते रहे पति और बेटा


कानपुर। कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक असामान्य मामला सामने आया है, जिसमें एक 45 वर्षीय महिला, जो तीन बच्चों की मां है, अपने 18 वर्षीय युवक प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई।जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 जनवरी की है। महिला पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला के पति ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई और पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई।
शनिवार को पुलिस ने दोनों को बकेवर इलाके से ढूंढकर थाने लेकर आई। सूचना पाकर महिला का पति अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी को घर लौटने की मिन्नतें करता रहा। महिला के 18 वर्षीय बड़े बेटे ने भी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दो टूक जवाब दिया कि वह अब अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताएगी।
थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला बालिग और शिक्षित है और उसने स्वेच्छा से युवक के साथ जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने बताया कि समझाने के बावजूद महिला जिद पर अड़ी रही और कोई जबरदस्ती नहीं की जा सकती।यह मामला सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से असामान्य है, लेकिन कानूनी तौर पर महिला के अधिकारों के तहत इसे स्वेच्छा से लिया गया निर्णय माना गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages