गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वाेत्तर रले वे उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में 11 फरवरी को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में लखनऊ मंडल के शोहरतगढ़ स्टेशन पर कांटावाला के पद पर कार्यरत बद्री विशाल दूबे ने 25 दिसम्बर, 2025 को गाड़ी संख्या 15009 के स्टेशन आगमन पर देखा कि गाड़ी की वाटरिंग पाइप प्लेटफॉर्म से रगड़ खाते हुए जा रही है, जिसकी सूचना श्री दूबे ने स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद गाड़ी को बढनी स्टेशन पर सुरक्षित किया गया। श्री दूबे की सूझबूझ एवं सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को होने से बचाया जा सका।
वाराणसी मंडल के वाराणसी स्टेशन पर गाड़ी प्रबंधक/माल के पद पर कार्यरत योगेन्द्र सिंह ने 07 दिसम्बर, 2025 को कार्य के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर पटरी टटूी हुई देखा जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर/वाराणसी को दिया। श्री सिंह की सजगता एवं तत्परता से एक सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सका।
वाराणसी मंडल के बनारस कोचिंग डिपो में तकनीशियन के पद पर कार्यरत सर्वेश तिवारी ने 04 दिसम्बर, 2025 को गाड़ी संख्या 12559/60 के अनुरक्षण के दौरान यान संख्या 223648 में एयर स्प्रिंग में बैलोज से लीकेज एवं स्प्रिंग में प्रेशर कम पाया। आपने इसकी सूचना तत्काल अपने पर्य वेक्षक को दिया।
पर्यवेक्षक द्वारा कोच को रेक से डिटैच कराया गया। श्री तिवारी की सतर्कता से रास्ते में सम्भावित डिटैचमेंट एवं विफलता को रोका गया, जिससे सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सका।
इज्जतनगर मंडल पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ, बदायूँ के अधीन ट्रैक में टेनर के पद पर कार्यरत देवेन्द्र कुमार ने 31 दिसम्बर, 2025 को कार्य के दौरान सोरों यार्ड-मानपुर नगरिया के मध्य बाईं तरफ की रले टूटी हुई देखा और तत्काल रले पथ को संरक्षित एवं सुरक्षित करते हुए इसकी सूचना रेलपथ पर्य वेक्षक को दिया। श्री देवेन्द्र कुमार के सजगता व सतर्कता से एक सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सका।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment