<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 11, 2026

नवजात शिशु अपहरण कांड में बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता, 8वां अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। नवजात शिशु अपहरण के चर्चित मामले में थाना बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रकरण में वांछित 8वें अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/2026 धारा 140(1), 143(4), 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जोगी उर्फ योगेन्द्र बारी पुत्र रमेश बारी निवासी छितौना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को पुलिस टीम ने नरायनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विदित हो कि 09 फरवरी 2026 को वादिनी ने थाना बेलहरकला पर सूचना दी थी कि अज्ञात अभियुक्त उसकी गोद से लगभग एक माह के नवजात शिशु को छीनकर जंगल की ओर भाग गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस की सक्रियता के चलते मामले में लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। नवजात शिशु अपहरण जैसी गंभीर घटना के खुलासे में यह गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages