<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 11, 2026

महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर थाना महुली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग से त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक टिप्पणी न करने की अपील की। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल थाना महुली या यूपी-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages